स्थानीय समाचार

विकसित भारत शिक्षित समाज के लिए शिक्षा अवश्य अपने बच्चों को दिलवाएं:उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव

Views: 173
1 0
Read Time:2 Minute, 30 Second
विकसित भारत शिक्षित समाज के लिए शिक्षा अवश्य अपने बच्चों को दिलवाएं:उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव

न्यूज़ अप्रैजल प्रतिनिधि

सतबरवा/पलामू:- सतबरवा प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत S.D.M आवासीय विद्यालय मुरमा में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक दिनेश यादव के द्वारा झंडोतोलन कर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतबरवा प्रखंड के उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभ आरम्भ किया।वहीं मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वही पर छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और एक से एक गीत, संगीत,नाटक पेश किया।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि अनुज कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि SDM विद्यालय लगातार 11 वर्षों से संचालित और विश्वसनीय विद्यालय है ,यह विद्यालय पहाड़ की तटीय गोद पर है यहां की वातावरण बिल्कुल शांत और स्वभाव है,यहां के बच्चे भी अपनी पढ़ाई में और गीत ,संगीत में रुचि बड़े ही उत्साह पूर्वक मन से किया करते हैं।

संरक्षक लक्ष्मी देवी ने कहा कि हमारे विद्यालय में अभी नामांकन जारी है और फ्री है जिन्हें भी नामांकन करवाना है वे अवश्य संपर्क करें।

मौके पर उपस्थित चतरा लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि अनुज कुमार चंद्रवंशी, समाजसेवी प्रमोद राम, बबलू प्रसाद, सुजीत कुमार ,आनंद कुमार, सकेंद्र प्रसाद,बीरेंद्र सिंह ,रघुनाथ सिंह,शिक्षक एवं शिक्षण मनीष कुमार, सुधांशु रंजन, अभिषेक कुमार, राधेश्याम सिंह, अनुप्रिया कुमारी, सुनीता कुमारी स्कूल की वॉचमैन शिवानी कुमारी डांस शिक्षिका प्रिया कुमारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button