पाकुड़
Trending

तालझारी में 2152 परिवारों का पक्के मकान का सपना होगा साकार, 17 से 19 नवंबर तक चलेगा गृह प्रवेश अभियान

प्रधानमंत्री, अबुआ और जनमन आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा नए घर का तोहफा, झारखंड स्थापना दिवस पर 13 पंचायतों में होगा गृह प्रवेश कार्यक्रम

Views: 6
0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second

रिपोर्ट सोनू कुमार,

तालझारी। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर तालझारी प्रखंड के 2152 परिवारों के लिए खुशियों का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। वर्षों से पक्के मकान का सपना संजोए इन परिवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास और प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत नवनिर्मित घरों में लाभुकों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। 17 से 19 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान को लेकर प्रखंड प्रशासन ने पंचायतवार कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है।

प्रखंड आवास कोऑर्डिनेटर मो इम्तियाज ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रखंड क्षेत्र में कुल 2152 आवासों का निर्माण पूरा हुआ है। इनमें जनमन आवास योजना के 522, अबुआ आवास योजना के 1427 और प्रधानमंत्री आवास योजना के 169 आवास शामिल हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर इन सभी पूर्ण आवासों के लाभुकों को गृह प्रवेश कराया जायेगा।

17 नवंबर : मोतीझरना और पोखरिया से होगी शुरुआत

गृह प्रवेश अभियान का आगाज 17 नवंबर को मोतीझरना और पोखरिया पंचायत से होगा। मोतीझरना में 96 तथा पोखरिया में 136 परिवार अपने नये घर में प्रवेश करेंगे।

तालझारी में 2152 परिवारों का पक्के मकान का सपना होगा साकार, 17 से 19 नवंबर तक चलेगा गृह प्रवेश अभियान

18 नवंबर : चार पंचायतों में सजेगा गृह प्रवेश का उत्सव

18 नवंबर को भतभंगा संथाली पंचायत में 151, वृंदावन में 143, सालगाछी संथाली में 186 तथा तालझारी पंचायत में 213 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया जायेगा।

19 नवंबर : छह पंचायतों में होगा आयोजन

अभियान के अंतिम दिन 19 नवंबर को बाकुड़ी पंचायत में 193, बड़ा दुर्गा में 292, बड़ी भग्यामारी में 70, कल्याणी में 152, मसकलैया में 145 तथा सकड़भंगा पंचायत में 139 लाभुकों को नये घर में प्रवेश कराया जायेगा।

एक साथ साकार होगा 2152 परिवारों का सपना

तीन दिनों तक चलने वाले इस अभियान के साथ ही तालझारी प्रखंड में 2152 परिवारों के पक्के घर का सपना हकीकत में बदलेगा। स्थापना दिवस पर आयोजित यह गृह प्रवेश कार्यक्रम जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और खुशियों की नई शुरुआत का प्रतीक बनेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button