लव कुश पाण्डेय की रिपोर्ट,
बरडीहा:- प्रखंड क्षेत्र के ग्राम+पंचायत ओबरा में राज्य सरकार का महत्वकांक्षी कार्यक्रम “आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलधिकारी विजय राम,प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी,जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश,उप मुखिया के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना, कृषि विभाग,बिजली विभाग, केसीसी,सर्वजन पेंशन योजना,स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, किशोरी समृद्धि योजना जैसे अन्य स्टॉल लगाए गए थे। वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विजय राम ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यह सारी स्टॉल आपके लिए लगाए गए हैं।
जहां योजना और कार्य से संबंधित अधिकारी एवं कर्मी बैठे हुए हैं। साथ ही विशेष जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार के द्वारा चलाई जा रही है जो बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण जनता को काफी सहयोग मिलेगा। वहीं कार्यक्रम में सबसे अधिक अबुआ आवेदन मिले जिसमें कुछ आवेदनों को तत्काल निष्पादन किया गया। इसके साथ उपस्थित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के हाथों बुजुर्ग असहाय ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया ।
कार्यक्रम के बारे में ज़िला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश ने कहा कि “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर समस्याओं को जाने और आवेदन लेकर समस्याओं को निदान करें। साथ ही अधिकारी एवं जनता की दूरी को समाप्त करना है। वहीं उप मुखिया ने कार्यक्रम में आए पंचायत क्षेत्र के जनता को स्वागत करते हुए सरकार के कई योजनाओं का उल्लेख किया और लोगों से अपील किया की आप सब सरकार के द्वारा दी जाने वाली योजना का लाभ जरूर लें। मौके पर सीआई राजकुमार, पंचायत सचिव ललन बैठा, रोजगार इंतजार अंसारी ,बिएफटी राजेंद्र राम , प्रखंड एवं अंचल कर्मी के साथ संबंधित कई अन्य विभाग के कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।