टोटो की बैटरी चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने भेजा जेल
ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज
पाकुड़ संवाददाता। मुफस्सिल थाना पुलिस ने टोटो की बैटरी चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झिकरहट्टी निवासी रफीक शेख के रूप में हुई है।
टोटो से बैटरी चोरी करते ग्रामीणों ने पकड़ा
मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी झिकरहट्टी गांव में असिकुल शेख के टोटो से बैटरी चोरी कर रहा था। इसी दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया और घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस, आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी रफीक शेख को हिरासत में लेकर थाने लाई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। इसके बाद पीड़ित असिकुल शेख के आवेदन के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]()





