स्थानीय समाचार

पड़वा प्रखंड में ‘Justice on Wheels’ विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लाभुकों को मौके पर मिली योजनाओं का लाभ

पड़वा प्रखंड में 'Justice on Wheels' विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लाभुकों को मौके पर मिली योजनाओं का लाभ
Oplus_131072

पड़वा(पलामू):- पड़वा प्रखंड सभागार में “Justice on Wheels” विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, मौलिक अधिकारों तथा निःशुल्क विधिक सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न्याय संबंधी जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना तथा प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।इस अवसर पर अतिथियों का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देने का प्रतीक रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी लाभुकों को मौके पर ही उपलब्ध कराया गया। ऑन-द-स्पॉट वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया, जिससे आम लोगों को तत्काल राहत और सुविधा मिली।

Loading

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button