मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर विवाद में विवाहिता की मौत,पिता ने लगाया हत्या का आरोप
महगामा के मोहानी गांव में घर के अंदर मिला 28 वर्षीय प्रियंका कुमारी का शव,पति और सास पर मारपीट कर फंदे से लटकाने का आरोप

योजना की राशि से मोबाइल खरीदने को लेकर हुआ था विवाद
मृतका के पिता बिट्टू साव के अनुसार, प्रियंका और उसके पति सुनील साह के बीच मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि योजना की राशि से सुनील साह ने मोबाइल खरीद लिया था। इसी बात को लेकर बुधवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

पिता ने पति और सास पर लगाया हत्या का आरोप
बिट्टू साव ने आरोप लगाया कि उनके दामाद सुनील साह और समधी के साथ विवाद के बाद पति एवं सास ने मिलकर प्रियंका के साथ मारपीट की और फिर उसे फंदे से लटका दिया। उन्होंने इस घटना को हत्या करार देते हुए ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही महगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। महगामा थाना प्रभारी अभिनव आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
![]()





