पाकुड़ट्रेन
Trending

वनांचल एक्सप्रेस से बरहरवा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, बरहेट में पार्टी कार्यक्रम में होंगे शामिल

रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया स्वागत,कार्यक्रम के बाद साहिबगंज में पत्रकारों से करेंगे बातचीत

Views: 12
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

वनांचल एक्सप्रेस से बरहरवा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, बरहेट में पार्टी कार्यक्रम में होंगे शामिल

रिपोर्ट अनिकेत कुमार,

बरहरवा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को वनांचल एक्सप्रेस से बरहरवा पहुंचे।

उनके आगमन को लेकर बरहरवा रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। ट्रेन से उतरते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। स्टेशन परिसर में कुछ देर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वे पैदल ही बरहरवा स्थित होटल कृष्णा पहुंचे। यहां विश्राम के दौरान उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

बरहेट में कार्यकर्ता के भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम

भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने बताया कि बाबूलाल मरांडी का बरहेट में कार्यक्रम निर्धारित है। यहां एक कार्यकर्ता के भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बरहेट का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे साहिबगंज जिला मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां पत्रकारों से बातचीत करेंगे। उनके आगमन से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

वनांचल एक्सप्रेस से बरहरवा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, बरहेट में पार्टी कार्यक्रम में होंगे शामिल

स्वागत में जुटे भाजपा नेता व कार्यकर्ता

बाबूलाल मरांडी का स्वागत करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामल दास, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंडल मुर्मू, संजीव गुप्ता, बप्पी कुमार साह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button