राजमहल
Trending

राजमहल के जामनगर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर,12 वर्षीय किशोर समेत दो घायल

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Views: 7
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

रिपोर्ट सोनू कुमार,

राजमहल। राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर में दो बाइकों के बीच हुई जोरदार आमने-सामने की टक्कर में 12 वर्षीय किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान प्राणपुर निवासी पिंटू कुरैशी (24) और जामनगर निवासी गणेश मंडल (12), पिता गोविंद मंडल, के रूप में हुई है।

विपरीत दिशा से आ रही बाइकों में हुई भिड़ंत

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकें विपरीत दिशाओं से आ रही थीं। इसी दौरान जामनगर के समीप दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

राजमहल के जामनगर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर,12 वर्षीय किशोर समेत दो घायल

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और बिना देर किए दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। घटना की लिखित सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button