झारखंड समाचारझारखंडपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

पाकुड़ में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को नमन, डीसी-एसपी ने दिया भाईचारे का संदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को नमन,सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का दिया संदेश

Views: 25
0 0
Read Time:1 Minute, 25 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

पाकुड़। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ में राष्ट्रीय एकता दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस मौके पर बैंक कॉलोनी स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन और विचार आज भी सभी को एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

पाकुड़ में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को नमन, डीसी-एसपी ने दिया भाईचारे का संदेश

इस अवसर पर अधिकारियों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button