स्थानीय समाचार

बोरियो में दुर्गा पूजा को लेकर भक्तिमय हुआ वातावरण।

Views: 181
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second
बोरियो में दुर्गा पूजा को लेकर भक्तिमय हुआ वातावरण।

बोरियो:-बोरियो में दुर्गा पूजा को लेकर वातावरण पूर्ण रूप से भक्तिमय बन गया है। आज मंगलवार को दोनों दुर्गा मंदिरों-पुरानी दुर्गा मंदिर एवं तेली टोला स्थित दुर्गा मंदिरों में देवी के द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गयी। दुर्गा सप्तसती के पाठ से पुरा प्रखंड भक्तिमय हो गया है। कई घरों में भी शारदीय नवरात्र को लेकर कलश स्थापित किया गया है।


पुराना दुर्गा पूजा अनुष्ठान समिति की ओर से इस साल भव्य पूजा का आयोजन किया गया है। यहां बंगला रीति से पूजा हो रही है। ठाक बजाने वाले को बंगाल से मंगाया गया है। पूजा का पंडाल भी भव्य बनाया गया है। माँ लोकनाथ पंडाल हाट पाड़ा बोरियो का है। पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष अरविंद रक्षित, बासुकी राक्षित, सीता राम रक्षित, मनोज रक्षित आदि सदस्य लगे हुए हैं।

वहीं तेली टोला दुर्गा पूजा समिति की ओर से भी पंडाल, मूर्ति आदि स्थापित कर पूजा की जा रही है। पूजा को सम्पन्न कराने में अध्यक्ष हरदेव साह, नंद किशोर साह, नंदेश्वर साह, रवि साह, भोला साह आदि का सराहनीय योगदान है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button