झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

चंडीपुर मां जगदात्री पूजा 2026:15 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजन

भैया और बाउल लोकनृत्य के साथ भक्ति जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण, मनोरंजन के लिए लगेंगे विभिन्न प्रकार के झूले

Views: 10
0 0
Read Time:3 Minute, 30 Second

चंडीपुर में 15 नवंबर से शुरू होगी मां जगदात्री पूजा,30 नवंबर तक चलेगा मेला

बरहरवा संवाददाता। बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के चंडीपुर में मां जगदात्री पूजा एवं मेले का आयोजन 15 नवंबर से किया जाएगा। मेला 30 नवंबर तक चलेगा। पूजा और मेले को भव्य रूप देने के लिए बुधवार को नया टोला स्थित होटल कृष्णा में बैठक आयोजित की गई। पूर्ण नगर अध्यक्ष श्यामल दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान आयोजन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए पूजा एवं मेला समिति का गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से श्यामल दास को समिति का अध्यक्ष चुना गया। कैलाश शर्मा, प्रदीप रविदास, संजीत यादव, तापस घोष और शर्मिला रजक को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, गोविंदो दास को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। अमित भारती, राहुल कुशवाहा, संजीव गुप्ता, देवाशीष दास, कुंदन ठाकुर, संतोष चौधरी और कुणाल मंडल को सचिव बनाया गया।

इसके अलावा बिक्रम दास को कोषाध्यक्ष, प्रदीप रमानी को सह कोषाध्यक्ष, बापी निर्मल प्रसाद को सोशल मीडिया प्रभारी, कृष्णा मंडल को मेला प्रभारी तथा जयंतो दास और सांवरिया माली को चंदा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। समिति में अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है।

चंडीपुर मां जगदात्री पूजा 2026:15 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजन

झूलों और दुकानों से गुलजार रहेगा मेला

समिति के अध्यक्ष श्यामल दास ने बताया कि मां जगदात्री की पूजा 15 नवंबर से शुरू होगी। इसके साथ ही 15 से 30 नवंबर तक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए तारामाछी, ब्रेक डांस, नौका, ट्रेन सहित विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। इसके अलावा श्रृंगार, मनिहारी, खिलौने, चाट और नाश्ते की दुकानें भी लगेंगी।

लोकनृत्य, भक्ति जागरण और प्रतियोगिताएं होंगी आकर्षण

पूजा एवं मेले के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें भभैया और बाउल लोकनृत्य, भक्ति जागरण, महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेलकूद प्रतियोगिताएं शामिल हैं। आयोजन को लेकर बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने सुझाव दिए और पूजा एवं मेले को भव्य तथा व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया। मौके पर मनोहरलाल चौहान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button