स्थानीय समाचार

सतबरवा में अवध प्रसाद व शीला देवी किराना स्टोर का शुभारंभ, थोक और खुदरा दर पर मिलेगा सामान

Views: 13
1 0
Read Time:1 Minute, 57 Second

सतबरवा में अवध प्रसाद व शीला देवी किराना स्टोर का शुभारंभ, थोक और खुदरा दर पर मिलेगा सामान

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट

सतबरवा/पलामू :- पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड मुख्यालय में अवध प्रसाद व शीला देवी किराना स्टोर का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान राधा-कृष्ण मंदिर के बगल में पुराना बस स्टैंड के समीप खोली गई है। पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ दुकान का शुभारंभ हुआ।

दुकान के संचालक अनूप प्रसाद ने बताया कि प्रतिष्ठान में ग्राहकों को थोक एवं खुदरा दर पर विभिन्न प्रकार की किराना सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं, श्याम प्रसाद और राम प्रसाद ने बताया कि ग्राहकों को कम समय में उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ग्राहक दुकान में अपनी पसंद के अनुसार सामान देखकर खरीदारी कर सकेंगे। ग्राहकों की सुविधा और बेहतर सेवा के लिए प्रतिष्ठान सदैव तत्पर रहेगा।

दुकान के उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान कई ग्राहक किराना सामग्री की खरीदारी करते नजर आए। स्थानीय स्तर पर किराना स्टोर खुलने से लोगों को खरीदारी की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button