पाकुड़
Trending

पाकुड़ में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्ती,चेकपोस्ट के सीसीटीवी की होगी नियमित निगरानी

डीसी मेघा भारद्वाज ने दिए कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश,प्राथमिकी, वाहन जब्ती और जुर्माना वसूली की हुई समीक्षा

Views: 27
0 0
Read Time:5 Minute, 21 Second

पाकुड़ संवाददाता। जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने का निर्देश दिया है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने और लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा है। चेकपोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने तथा उनकी नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया गया है।

सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

पाकुड़ में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्ती,चेकपोस्ट के सीसीटीवी की होगी नियमित निगरानी

प्राथमिकी से लेकर जुर्माना वसूली तक की समीक्षा

बैठक में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण के मामलों में दर्ज प्राथमिकी, जब्त वाहनों, जुर्माना वसूली और लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। डीसी ने अधिकारियों को कार्रवाई में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए और जुर्माना वसूली में भी अनावश्यक देरी न हो।

चेकपोस्ट के सीसीटीवी कैमरों पर रहेगी नजर

खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चेकपोस्ट की निगरानी व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने तथा कैमरे, बैटरी और डिस्प्ले से संबंधित तकनीकी खराबियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने को कहा। उपकरणों के नियमित रखरखाव पर भी जोर दिया गया, ताकि निगरानी व्यवस्था बाधित न हो।

पिछले वित्तीय वर्ष से होगी कार्रवाई की तुलना

डीसी ने अवैध खनन और खनिज परिवहन के मामलों में प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई की पिछले वित्तीय वर्ष से तुलना कर प्रगति का आकलन करने का निर्देश दिया। प्राथमिकी दर्ज करने, वाहनों की जब्ती और जुर्माना वसूली की स्थिति की समीक्षा करते हुए राजस्व संग्रह में तेजी लाने को कहा गया। साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया गया।

बालू घाटों की प्रक्रिया समय पर पूरी करने का निर्देश

बैठक में बालू घाटों के संचालन, खनन योजना तैयार करने और लंबित तकनीकी प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी आवश्यक प्रक्रियाएं नियमानुसार और निर्धारित समयसीमा में पूरी करने का निर्देश दिया। महेशपुर क्षेत्र में बालू घाटों के संचालन के लिए ग्रामसभा से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रक्रिया आगे बढ़ाने और वैध खनन गतिविधियों में अनावश्यक देरी से बचने को कहा गया।

एसपी ने भी नियमित कार्रवाई पर दिया जोर

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ नियमित निगरानी तथा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सक्रिय रहकर कार्रवाई में निरंतरता बनाए रखने का निर्देश दिया।

ये अधिकारी रहे मौजूद: बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, मुख्यालय डीएसपी, पाकुड़ एवं महेशपुर के एसडीपीओ, माइनिंग इंस्पेक्टर, विभिन्न थाना प्रभारी तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button