ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपाकुड़

एसआईआर को लेकर वॉलिंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

Views: 65
0 0
Read Time:3 Minute, 24 Second
एसआईआर को लेकर वॉलिंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

कोटालपोखर संवाददाता।महेशपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत 22 जुलाई को आयोजित होने वाली बीएलओ, बीएलए-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला के सफल संचालन व प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर वॉलिंटियरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से की।

प्रशिक्षण के दौरान वॉलिंटियरों को बताया गया कि 22 जुलाई को प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों (बूथों) पर बीएलओ, बीएलए-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। बैठक के सफल संचालन के लिए उन्हें एएसएसडी सूची तैयार करने, मतदाता जागरूकता गतिविधियों के संचालन, आवश्यक प्रपत्रों के सही उपयोग तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य निष्पादन संबंधी विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए.

प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्देश

इस अवसर पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने सभी वॉलिंटियरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्रों पर आयोजित बैठक में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करें।

उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया।

कार्यक्रम अंत और योगदान की आवश्यकता

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी वॉलिंटियर्स उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आगामी बैठक के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों से निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।

Loading

एसआईआर को लेकर वॉलिंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button