पाकुड़
Trending
तालझारी में 11 हजार वोल्ट के तार से झुलसी महिला,हालत खतरे से बाहर
तालझारी में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आई महिला,बाएं हाथ की चार उंगलियां झुलसीं

Views: 7
Read Time:1 Minute, 50 Second
रिपोर्ट: अनिकेत कुमार सोनू,
तालझारी। साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के प्रधान टोला में रास्ते पर नीचे लटक रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार एक महिला के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा। जंगल से लकड़ी लेकर घर लौट रही 35 वर्षीय सोनामुनी किस्कू बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं। हादसे में उनके बाएं हाथ की चार उंगलियां झुलस गईं। घटना के बाद उन्हें राजमहल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सिर पर लकड़ी लेकर लौट रही थीं महिला
मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान टोला निवासी सोनामुनी किस्कू, पति सुलेमान मंडल हांसदा, जंगल से लकड़ी लेकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते के ऊपर नीचे लटक रहा 11 हजार वोल्ट का बिजली तार उनकी सिर पर रखी लकड़ी के संपर्क में आ गया। इसके बाद महिला करंट की चपेट में आ गईं और उनके बाएं हाथ की चार उंगलियां झुलस गईं।

नीचे लटकते हाईटेंशन तार ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर उपचार मिलने से उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
![]()




