
Views: 51
Read Time:1 Minute, 42 Second
राजेश कुमार की रिपोर्ट,
लातेहार। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अवैध हथियारों की बरामदगी के उद्देश्य से 21 एवं 22 अक्टूबर को लातेहार पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 32वीं वाहिनी द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया।
संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुगाबांध, आधे, दौना एवं दुरुप वन क्षेत्र में तलाशी ली गई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रकार के हथियार, कारतूस और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए।

बरामद सामान की सूची इस प्रकार है:
- .303 राइफल – 01
- .303 राइफल की खाली मैगजीन – 01
- .303 राइफल के जिंदा कारतूस – 09 राउंड
- गोला-बारूद रखने की थैली – 01
- बोल्ट एक्शन राइफल – 01
- 9 एमएम पिस्टल की खाली मैगजीन – 01
- जिंदा कारतूस – 28
- ट्रेसर कारतूस – 34
- 7.62 एमएम का जिंदा कारतूस – 01
- स्टील कंटेनर (आईईडी से संबंधित) – 02
लातेहार पुलिस एवं SSB की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और अवैध हथियारों की मौजूदगी पर अंकुश लगाना है। अभियान के दौरान बरामद सामान को लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
![]()




