स्थानीय समाचार

लापता महिला की तलाश का दुखद अंत, धान के खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Views: 12
1 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

लापता महिला की तलाश का दुखद अंत, धान के खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

नावा बाजार/(पलामू):- पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बसना पंचायत में लापता महिला गीता देवी का शव धान के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शशि पासवान की 30 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है। वह सहिया के रूप में कार्यरत थीं।

परिजनों के अनुसार, गीता देवी दुर्गा पूजा पंडाल देखने गई थीं, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने अपहरण की आशंका जताई थी।

सड़क जाम कर ग्रामीणों ने जताया था विरोध, पुलिस मामले की जांच में जुटी

लापता महिला की तलाश का दुखद अंत, धान के खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

महिला के लापता होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार सुबह पड़वा-गढ़वा मुख्य मार्ग एनएच-39 को जाम कर दिया था। सड़क जाम होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों की मांग थी कि पुलिस जल्द से जल्द महिला को बरामद करे।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल, इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया।

इसी बीच, लापता महिला का शव धान के खेत में मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
100 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button