स्थानीय समाचार
घाघरा प्रखंड के चपका गांव से निकली भव्य कलश यात्रा,देवकी बाबा धाम में हुआ जलभरी
: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)
घाघरा प्रखंड के चपका गांव से रविवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए रथ यात्रा के साथ देवकी बाबा धाम पहुंचे।
मंदिर परिसर में आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत जलभरी संपन्न कराई गई। इस दौरान “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के समापन पर मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
![]()




