गोमिया के साड़म- बाजार दुर्गा मंदिर में आयोजित हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार
Gomiya news

अजीत नारायण प्रसाद की रिपोर्ट,
गोमिया प्रखण्ड के साड़म पश्चिमी पंचायत क्षेत्र अंतर्गत श्री दुर्गा मंदिर रेवार पटवा समाज, साड़म बाजार में चल रहे सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम का फाईनल राउंड शारदीय नवरात्र के दशमी तिथि की रात्रि सुसंपन्न हुआ| कार्यक्रम में संयुक्त मुख्य अतिथि मुख्य पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, गोमिया विडियो महादेव कुमार महतो विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, पंचायत मुखिया शोभा देवी, पंसस चांदनी देवी, उप मुखिया पंकज जैन द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर किया गया| मुख्य अतिथि ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में क्षेत्रीय बच्चे- बच्चियों का कार्यक्रम होना सराहनीय है| सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लिए सभी प्रतिभागियों को शुभ मंगल कामनाएं प्रदान किए

निर्णायक मंडली और उद्घोषक का रहा अहम भूमिका
|निर्णायक मंडली में जहाँ सूजीत प्रसाद, स्वामीनाथ प्रसाद रहे वहीं उद्घोषक में अजीत नारायण प्रसाद की भूमिका अहम रही| प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान आने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार सहित सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया|
गणमान्यजनों की रही उपस्थिति
इस दौरान समिति से श्रीकांत प्रसाद, निलाब प्रसाद, निलेश राउत, सुरश्याम प्रसाद, संजीव प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, क्रांति प्रसाद, चंदन प्रसाद, संतोष प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, सुनील प्रसाद, हरिदास प्रसाद, कुंदन प्रसाद,राजेश राउत, लक्ष्मीकांत प्रसाद, सतेंद्र प्रसाद,नेपाल प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, बिजेंद्र प्रसाद, अनुप, रांची बाबू , अमन, प्रिंस,ललन, गोपीश्याम, आदर्श, डुग्गु, बिनय, बलराम, बिक्रम,सहित भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे- बच्चियाँ उपस्थित थे|
![]()




