जमशेदपुरझारखंड समाचारस्थानीय समाचार

संघ ने शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन के माध्यम से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

Jamshedpur news

Views: 6
0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second

जमशेदपुर से दीपक कुमार की खास रिपोर्ट,
जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आर एस एस ) जमशेदपुर महानगर के विभिन्न नगरों में विजयादशमी उत्सव श्रद्धा, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

संघ ने शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन के माध्यम से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

इस अवसर पर संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन, बौद्धिक कार्यक्रम एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। बिष्टुपुर, टेल्को, मानगो, साकची , सारजमदा सहित विभिन्न नगरों में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित पथ संचलन निकालकर समाज में एकता, अनुशासन और राष्ट्रसमर्पण का संदेश दिया।

कार्यक्रमों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 101 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन स्थापित संघ ने अपने शताब्दी वर्ष को पूर्ण करते हुए राष्ट्रसेवा, समाजिक एकता , चरित्र निर्माण एवं सांस्कृतिक जागरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

संघ ने शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन के माध्यम से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

संघ की यह यात्रा व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा है, जिसका मूल उद्देश्य समाज को संगठित, संस्कारित एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित बनाना है।
विभिन्न नगरों में आयोजित कार्यक्रमों में बौद्धिककर्ता के रूप में मृत्युंजय जी , सह महानगर कार्यवाह,आलोक पाठक जी , विभाग प्रचार प्रमुख सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।

बौद्धिक सत्रों में विजयादशमी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि यह पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज में साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध जागृत करने की प्रेरणा देता है।

Loading

संघ ने शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन के माध्यम से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button