गोमिया

दिव्यांग अधिवक्ताओं ने सीएसआर मद से स्कूटी उपलब्ध कराने की मांग की

दिव्यांग अधिवक्ताओं ने सीएसआर मद से स्कूटी उपलब्ध कराने की मांग की

तेनुघाट।
बेरमो अनुमंडल अंतर्गत तेनुघाट अधिवक्ता संघ, बेरमो (मु० तेनुघाट) के महासचिव अधिवक्ता वकील प्रसाद ने दिव्यांग अधिवक्ताओं को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा से सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) मद से स्कूटी उपलब्ध कराने की मांग की।

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी श्री मुकेश मछुवा ने बताया कि अधिवक्ता संघ की ओर से उन्हें एक आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसे आवश्यक कार्रवाई हेतु अपने वरीय पदाधिकारी को अग्रेषित कर दिया गया है।

इस मौके पर दिव्यांग अधिवक्ता राकेश कुमार सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश तिवारी सहित अधिवक्ता संघ के कई सदस्य उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button