शिक्षाविद् संतोष कुमार महतो के निधन पर तेनुघाट इंटर महाविद्यालय में शोक सभा
Jharkhand News

पेटरवार (संवाददाता)। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत तेनुघाट इंटर महाविद्यालय, तेनुघाट के शासी निकाय के शिक्षाविद् सदस्य संतोष कुमार महतो के निधन पर महाविद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत संतोष कुमार महतो के योगदान को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने एक मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक सभा में प्रभारी प्राचार्य बबलु कुमार सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि गोविन्द नायक, कुमारी अनुपा, अभिनित कुमार रंजन, काजल कुमार राय, नीतीश कुमार, फुलकेरिया टोप्पो, पंकज कुमार, प्रदीप कुमार, बबलू राम, सुशील कुमार दास, बेबी राउत, रमेश कुमार, विसम्भर कुमार सिंह, राजेन्द्र राम, आकाश कुमार, संजय ठाकुर, अशोक ठाकुर, रोशन कुमार डोम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
![]()




