पाकुड़
Trending

करमा पूजा के दौरान लापता बालक की हत्या का खुलासा, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Pakud News

Views: 28
0 0
Read Time:3 Minute, 24 Second

पाकुड़ । हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक दीनानाथ सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

करमा पूजा के दौरान लापता बालक की हत्या का खुलासा, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, घरेलू और जमीन विवाद के चलते बालक की हत्या की गई और उसके बाद शव को नदी में फेंक दिया गया था। मृतक का शव नगर था6ना क्षेत्र के देवपुर और मंगलापाड़ा के बीच नदी किनारे से बरामद किया गया।

23 सितंबर को हुआ था लापता

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि 23 सितंबर को करमा पूजा के दौरान बालक के लापता होने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया।

टीम ने मानवीय और तकनीकी इनपुट के आधार पर जांच शुरू की, जिसके बाद घटना की परतें खुलती चली गईं।

घरेलू और जमीन विवाद में हत्या का खुलासा

जांच में सामने आया कि घरेलू व जमीन विवाद इस हत्या की मुख्य वजह रहा। इसके बाद हिरणपुर थाना कांड संख्या 71/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरणपुर बस स्टैंड के पास से आरोपी मनोज कुमार (40) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मूल निवासी हरियाणा के सोनीपत जिले के मोहना थाना क्षेत्र के चिढ़ाना गांव का बताया गया है।

हत्या में प्रयुक्त वाहन व सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हरे रंग का बजाज मैक्सिमा टेंपो (जेएच17एई0680) और एक लोहे का जैक भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने की बात सामने आई है।

शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

बरामद शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने किया सफल उद्भेदन

इस मामले के सफल उद्भेदन में एसडीपीओ कुमार गौरव, हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार, सिमलोंग ओपी प्रभारी बलवंत दुबे सहित तकनीकी शाखा और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Loading

करमा पूजा के दौरान लापता बालक की हत्या का खुलासा, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button