झारखंडकांग्रेसस्थानीय समाचार
कांग्रेस नेता साजन कुमार ने विधानसभा चुनाव लडने की दावा आज पेश किया

- लातेहार विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस चुनाव लडने का मौका देती है तो महागठबंधन की जीत निश्चित.. साजन कुमार

लातेहार:- विधान सभा क्षेत्र (074) से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लडने की घोषणा की है। आज साजन कुमार ने लातेहार में “अपनों के साथ संवाद” कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं विधायक दल के नेता वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव लातेहार कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उराव व पार्टी के नेताओं व प्रदेश नेतृत्व के समक्ष अपना दावा पेश कर दिया है। अवगत कराते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में लगभग 10 वर्षों से लगातार सेवा में लगे है। वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमिटी व लातेहार विधान सभा क्षेत्र के संविधान रक्षक के पद पर कार्यरत हूं। इस बीच पंचायत अध्यक्ष से ,युवा कांग्रेस लातेहार विधान सभा अध्यक्ष प्रखण्ड बीससूत्री सदस्य, युवा कांग्रेस प्रदेश कॉर्डिनेटर के पद पर रहा हूं।,
![]()




