झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

बरहरवा-बरहेट सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर

Views: 36
0 0
Read Time:3 Minute, 38 Second

16 चक्का वाहन और टोटो में जोरदार टक्कर, तीन मौतों से भड़का आक्रोश; देर रात पुलिस ने हटवाया जाम

पतना संवाददाता। साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग पर केसरो मोड़ के समीप गुरुवार देर रात भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 16 चक्का वाहन और टोटो के बीच हुई जोरदार टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो करीब 10 फीट तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। तीन युवकों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद देर रात जाम हटाया गया और आवागमन बहाल हुआ।

बरहरवा-बरहेट सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

टक्कर के बाद करीब 10 फीट तक घिसटा टोटो

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब आठ बजे 16 चक्का वाहन संख्या डब्ल्यूबी 57ई 9069 बरहरवा से रांगा की ओर जा रहा था। इसी दौरान केसरो मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहा टोटो उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो सड़क पर करीब 10 फीट तक घिसटता चला गया। दुर्घटना में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

मोगलपाड़ा के दो युवकों समेत तीन की मौत

इस दुर्घटना में मोगलपाड़ा निवासी साहिल शेख (18), पिता उजीर शेख, कैयोम खान (27), पिता इरफान खान और पतना चौक निवासी किशोर साहा (25) की मौत हो गई। एक ही हादसे में तीन युवकों की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो घायल पश्चिम बंगाल रेफर

दुर्घटना में मोगलपाड़ा निवासी सूरज खान (17), पिता सोहिल खान और आहिल खान (12) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बरहरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया गया।

तीन मौतों के बाद सड़क जाम, देर रात आवागमन बहाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद देर रात जाम हटाया गया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका।

Loading

बरहरवा-बरहेट सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button