क्राइमपलामूलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

बरवाडीह में जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार,पांच बाइक और 13 हजार रुपये बरामद

Latehar News

Views: 65
0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

बरवाडीह। त्योहारों के मद्देनजर जुआबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरवाडीह पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोटरसाइकिल, 13 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बरवाडीह में जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार,पांच बाइक और 13 हजार रुपये बरामद

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को बरवाडीह थाना कांड संख्या 68/26 दर्ज किया गया। मामले में सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 की धारा 13 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 270, 316(2) और 318(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

पलामू जिले के रहने वाले हैं सभी आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेंद्र राम, पिता स्वर्गीय भुकन राम; सोनू कुमार, पिता उदय साव; मकबूल अंसारी, पिता मेराजुद्दीन अंसारी; पिंटू भुईया, पिता कोयरी भुईया और मुकेश कुमार वर्मा, पिता सुखीराम चंद्रवंशी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, महेंद्र राम, सोनू कुमार, मकबूल अंसारी और पिंटू भुईया पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार के निवासी हैं। वहीं, मुकेश कुमार वर्मा पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बारी गांव का रहने वाला है।

जुआबाजी के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस ने बताया कि त्योहारों के दौरान जुआबाजी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जुआ खेलते पकड़े गए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद सामान जब्त कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button