स्थानीय समाचार

गारू सुगाबाध पर्यटक स्थल पर दर्दनाक हादसा, पानी में डूबने से युवक की मौत

Views: 53
0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

गारू (लातेहार) : गारू प्रखंड अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध सुगाबाध पर्यटक स्थल पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गढ़वा जिले के एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद पर्यटकों के बीच अफरा-तफरी और शोक का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गढ़वा जिले के गढ़वा खास टाउन निवासी चार दोस्त घूमने के लिए सुगाबाध पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक चट्टानों के बीच फिसल गया और संतुलन खोने के कारण गहरे पानी में चला गया। अपने साथी को बचाने के प्रयास में उसका एक अन्य दोस्त भी पानी में कूद गया।

गारू सुगाबाध पर्यटक स्थल पर दर्दनाक हादसा, पानी में डूबने से युवक की मौत

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी एवं टाइगर गार्ड मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि, इस दौरान आयुष तिवारी नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की जान बचा ली गई।

घटना की सूचना पर प्रभारी वनपाल साकेत पांडे एवं बारेसाड थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

प्रभारी वनपाल साकेत पांडे ने बताया कि बरसात के मौसम में पर्यटक स्थलों पर जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा खतरनाक स्थलों को चिन्हित कर चेतावनी दी गई है और पर्यटकों को लगातार सतर्क रहने तथा प्रतिबंधित क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

उन्होंने सभी पर्यटकों से अपील की कि मानसून के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Loading

गारू सुगाबाध पर्यटक स्थल पर दर्दनाक हादसा, पानी में डूबने से युवक की मौत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button