स्थानीय समाचारक्राइमलातेहार
Trending

गारू पुलिस ने चार लापता नाबालिग बच्चियों को जंगल से सकुशल बरामद किया

जतरा मेला देखने गई थीं बच्चियां, परिजनों की डांट के डर से नहीं लौट रही थीं घर

Views: 12
0 0
Read Time:1 Minute, 12 Second

गारू, लातेहार। गारू थाना क्षेत्र के मिर्चैया गांव से लापता हुई चार नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने 9 अक्टूबर 2026 को लापता बच्चियों की तलाश करते हुए उन्हें मिर्चैया जंगल से सुरक्षित खोज निकाला।

पुलिस के अनुसार, चारों बच्चियां बिना किसी को बताए गारू में आयोजित जतरा मेला देखने चली गई थीं। पूछताछ के दौरान बच्चियों ने बताया कि परिजनों की डांट के डर से वे घर वापस नहीं लौट रही थीं।

समझा-बुझाकर परिजनों को सौंपा

बच्चियों के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें समझाया और सुरक्षित उनके माता-पिता को सौंप दिया। बच्चियों की बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली।

पुलिस की इस कार्रवाई से लापता बच्चियों की तलाश में जुटे परिजनों की चिंता दूर हुई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button