स्थानीय समाचार

नवरात्र में मां दुर्गा की भक्ति में अपार शक्ति निहित है: राजन मेहता

Views: 489
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second
नवरात्र में मां दुर्गा की भक्ति में अपार शक्ति निहित है: राजन मेहता

नावा बाजार(पलामू):-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी सह पूर्व विधायक प्रत्याशी राजन मेहता द्वारा लगातार विभिन्न मां दुर्गा पूजा पंडाल का भ्रमण किया जा रहा है।शनिवार की शाम राजन मेहता ने नावा बाजार प्रखंड के चचेरिया गांव की संध्या आरती में शामिल होकर मां दुर्गे का आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर उक्त सभी पूजा समिति व ग्रामीणों के द्वारा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व बिश्रामपुर विधायक प्रत्याशी राजन मेहता का जोरदार स्वागत किया गया। सभी ग्रामीणों ने आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि माता रानी आपको सदैव प्रसन्न रखें व माता रानी के आशीर्वाद से विधानसभा चुनाव में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिले। हम सब आपके साथ हैं।जबकि समाजसेवी श्री मेहता ने ग्रामीणों को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हर सुख दुःख में मैं आपके साथ ततपरता के साथ खड़ा हूं और आगे भी इसी प्रकार सहयोग के लिए खड़ा रहूंगा। जब भी किसी जरूरतमंद को आवश्यकता पड़े मुझसे बेझिझक संपर्क करें हर संभव मदद करूँगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button