झारखंड समाचाररांचीस्थानीय समाचार
Trending

रांची में ACID की तीसरी मासिक बैठक संपन्न, भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता पर जोर

राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार नॉर्बर्ट प्रकाश एक्का की मौजूदगी में संगठन की कार्ययोजना और जन शिकायतों पर हुई चर्चा

Views: 9
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

रांची। भ्रष्टाचार विरोधी जांच विभाग (ACID) की तीसरी मासिक बैठक 10 अक्टूबर 2026 को रांची स्थित संगठन के मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार नॉर्बर्ट प्रकाश एक्का, जोनल डायरेक्टर सूरज जायसवाल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रोशन मिंज की प्रमुख उपस्थिति में हुई। इसमें कोल्हान, रामगढ़ और रांची जिलों के सक्रिय पदाधिकारियों ने भाग लिया।

रांची में ACID की तीसरी मासिक बैठक संपन्न, भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता पर जोर

भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता पर जोर

बैठक में भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी पहल करने और आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने समाज में ईमानदारी, जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर चर्चा की।

जन शिकायतों पर जिम्मेदारी से काम करने का संकल्प

रांची में ACID की तीसरी मासिक बैठक संपन्न, भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता पर जोर

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और जन शिकायतों से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने-अपने जिलों में संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क बैठकें आयोजित करने तथा कार्यों की समीक्षा करने पर भी चर्चा हुई।

संगठन के अनुसार, भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाना, जन शिकायतों से जुड़े मुद्दों पर काम करना और समाज में निष्पक्षता, ईमानदारी एवं पारदर्शिता को प्रोत्साहित करना उसके प्रमुख उद्देश्य हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button