पाकुड़

हिरणपुर दुर्गा पूजा 2026: कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

जय माता दी के जयकारों से गूंजा हिरणपुर, कलश यात्रा में दिखी आस्था और संस्कृति की झलक

Views: 37
0 0
Read Time:3 Minute, 28 Second

पाकुड़ संवाददाता/हिरणपुर मेजय माता दी के जयघोष, श्रद्धा का सैलाब और आदिवासी पारंपरिक ढोल-नृत्य की गूंज। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को हिरणपुर पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति, डाकबंगला परिसर की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और नवरात्र का उत्सवी माहौल छा गया।

छठ तालाब से जल लेकर पहुंचे श्रद्धालु

कलश यात्रा डाकबंगला परिसर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए स्वर्गीय विभूति भूषण छठ तालाब पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा और जयकारे लगाते हुए पूजा पंडाल की ओर प्रस्थान किया। पंडाल पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश स्थापना की गयी। यात्रा के दौरान आदिवासी पारंपरिक ढोल की थाप और नृत्य ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धा और उत्साह से सराबोर इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस में डुबो दिया।

हिरणपुर दुर्गा पूजा 2026: कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

मां शैलपुत्री की आराधना के साथ शुरू हुए अनुष्ठान

कलश स्थापना के बाद नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी। पंडित सुजय पांडेय ने यजमान भानु साहा और उनकी पत्नी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के साथ ही हिरणपुर में नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र उत्सव की शुरुआत हो गयी।

सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर

कलश यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहा। बीडीओ दिलीप टुडू, सीओ मनोज कुमार और थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

समिति के सदस्यों ने निभायी अहम भूमिका

आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष दीपक साहा सहित रविन्द्र भगत, रंजीत भगत, मुन्ना साह, राजीव पंडित, लड्डू भगत, नारायण भगत, जय किशन भगत, अजय यादव, संजय साहा, अमित सिन्हा, सन्नी दत्ता सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button