स्थानीय समाचार

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, पूजा पंडालों में सीसीटीवी और अग्नि सुरक्षा के निर्देश

Views: 14
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, पूजा पंडालों में सीसीटीवी और अग्नि सुरक्षा के निर्देश

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट 

सतबरवा/पलामू :- आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सतबरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पुलिस पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए।

पूजा समितियों को दिए गए प्रमुख निर्देश

बैठक में निर्देश दिया गया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही अग्निशमन सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक पंडाल में बालू से भरे बोरे रखने का निर्देश दिया गया, ताकि आग लगने जैसी आपातकालीन स्थिति में तत्काल बचाव कार्य किया जा सके।

इसके अलावा टेंट व्यवसायियों को भी सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहेंगे। अधिकारियों ने सभी पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा आपसी सहयोग से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की।

बैठक में ये लोग रहे उपस्थित

बैठक में दुलसुलमा पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव सिंह, पोंची पंचायत के मुखिया गिरवर राम, विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा, लहलहे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव, राजू प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य धीरज प्रसाद, अरविंद सिंह, जगदीप सिंह, मेघराज प्रसाद और अनिल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button