मंगलहाट में भाजपा की बाइक रैली से गूंजा इलाका,300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
भाजपा

मंगलहाट:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को मंगलहाट से जोरदार बाइक रैली निकाली गयी। 300 से अधिक बाइक पर सवार भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लहराते हुए साहिबगंज के रेलवे मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं के उत्साह और नारों से मंगलहाट का माहौल भाजपा के रंग में रंगा नजर आया।

झंडों से पटीं बाइक,नारों से गूंजा क्षेत्र
भाजपा नमामि गंगे प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश मंडल के नेतृत्व में निकली रैली में तीनपहाड़ मंडल के 300 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। बाइक पर लगे पार्टी के झंडे और कार्यकर्ताओं की नारेबाजी रैली का आकर्षण रही। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
सेवा और सुशासन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश
रैली को संबोधित करते हुए राजेश मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।
युवाओं की दिखी मजबूत भागीदारी
रैली में युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। कार्यकर्ताओं में अभियान को लेकर खासा उत्साह दिखा। रैली में भाजपा तीनपहाड़ मंडल अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव, सरवन मंडल, बिंदेश्वरी यादव, दिवाकर मंडल, हरि महलदार, सुनील दास, अमित मंडल, बैद्यनाथ मंडल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()



