राजमहल
Trending

24 घंटे में खुला 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या का राज,चचेरा भाई गिरफ्तार:रंजिश में वारदात का पुलिस का दावा

rajmahal news

Views: 32
0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second

राजमहल । राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास एनएच पर 70 वर्षीय गौरचंद्र बागती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। मामले में मृतक के चचेरे भाई बहादुर बागती (44) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आपसी रंजिश को वारदात की वजह बताया गया है।

24 घंटे में खुला 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या का राज,चचेरा भाई गिरफ्तार:रंजिश में वारदात का पुलिस का दावा

तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

चार अक्तूबर की सुबह करीब 4:45 बजे मोहनपुर चौक के पास हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी साहेबगंज के निर्देश पर एसडीपीओ राजमहल विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गयी। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ायी और मृतक के चचेरे भाई बहादुर बागती को हिरासत में लिया।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में बहादुर ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और चप्पल बरामद की गयी है।

पहले अज्ञात हमलावर पर था शक

मृतक के पुत्र अमित बागती ने पुलिस को दिये बयान में बताया था कि उनके पिता चार अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे अपने मित्र श्रीपद मंडल के साथ टहलने निकले थे। मोहनपुर स्कूल के समीप एनएच-33 पर चापाकल का पानी पीने के लिए नाले के पास गये थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले पर चाकू से वार कर दिया और फरार हो गया।

बीएनएस की धारा 103(1) में केस,आरोपी जेल भेजा

मामले में राधानगर थाना कांड संख्या 353/26 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। गिरफ्तार बहादुर बागती को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस घटना के पीछे की रंजिश और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

छापामारी दल में एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन असारी, अरुण कुमार समेत पुलिस बल शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button