गुमलाघाघरास्थानीय समाचार
Trending

OBC

OBC News

Views: 8
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

संवाददाता: घाघरा (गुमला)घाघरा प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में रविवार को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति, झारखंड के बैनर तले ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची एवं लोहरदगा जिलों में ओबीसी को शून्य आरक्षण दिए जाने पर गहरी नाराजगी जताई गई।

घाघरा में OBC आरक्षण पर बड़ा आंदोलन,6अक्टूबर को बंद और चक्का जाम का ऐलान

समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि झारखंड में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को सरकारी नौकरियों में आरक्षण से वंचित किया जा रहा है। साथ ही राजनीतिक भागीदारी में हिस्सेदारी और जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय करते हुए चरणबद्ध कार्यक्रम की घोषणा की गई। इसके तहत 5 अक्टूबर की शाम घाघरा के चांदनी चौक में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। वहीं 6 अक्टूबर को घाघरा बंद रखते हुए चक्का जाम किया जाएगा। इसके बाद 7 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा और उपायुक्त के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

समिति ने स्पष्ट किया कि ओबीसी समाज के अधिकारों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। बैठक में शिवनारायण साहू, मनोज साहू, अमित ठाकुर, दिनेश जायसवाल, धनकुंवर साहू, बिपिन साहू, भुनेश्वर यादव, अरविंद जायसवाल, सुंदर साहू, बिंदेश्वर साहू, लक्ष्मण गोप सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

घाघरा में OBC आरक्षण पर बड़ा आंदोलन,6अक्टूबर को बंद और चक्का जाम का ऐलान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button