पाकुड़
Trending

pakud news:किराना दुकान पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, दुकानदार पर चलाई गोली

झुककर बचायी जान, स्टाफ से मारपीट के बाद शोर मचने पर बाइक से फरार हुए बदमाश

Views: 35
0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़िया : थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी गांव में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे चार-पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक किराना दुकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने दुकान में मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट की और दुकानदार महेश गुप्ता को निशाना बनाकर गोली चला दी। महेश गुप्ता ने झुककर अपनी जान बचायी और गोली की चपेट में आने से बाल-बाल बच गये। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

अचानक दुकान में घुसे बदमाश

दुकानदार महेश गुप्ता के अनुसार, चार-पांच बदमाश मोटरसाइकिल से दुकान पर पहुंचे और अचानक अंदर घुस गये। इसके बाद उन्होंने दुकान में मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली चलने के बाद महेश गुप्ता ने लाठी से बदमाशों का मुकाबला करने का प्रयास किया।

इसी दौरान दुकान के स्टाफ के शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को जुटता देख बदमाश मौके से फरार हो गये। भागने से पहले बदमाशों ने दुकान का शटर गिरा दिया।

pakud news:किराना दुकान पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, दुकानदार पर चलाई गोली

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दुकान और आसपास के इलाके की जांच कर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।

पुलिस दुकान के स्टाफ और आसपास के लोगों से पूछताछ कर बदमाशों की पहचान में जुटी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को लूटपाट के प्रयास सहित अन्य संभावित कारणों से जोड़कर जांच कर रही है। हालांकि, दुकान से नकदी या सामान लूटे जाने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button