झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

बरहरवा से मोबाइल चोरी कर भाग रहा था आरोपी, तीनपहाड़ में आरपीएफ ने दबोचा; बैग से मिले दो फोन

Pakud News

Views: 31
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

कोटालपोखर संवाददाता।
बरहरवा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी कर फरार होने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को तीनपहाड़ स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से सैमसंग और रियलमी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए। दोनों मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

बरहरवा से मोबाइल चोरी कर भाग रहा था आरोपी, तीनपहाड़ में आरपीएफ ने दबोचा; बैग से मिले दो फोन

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में तीनपहाड़ स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में बैठा दिखाई दिया। आरपीएफ जवानों को संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गयी। बैग की जांच में दो मोबाइल फोन बरामद होने के बाद उससे पूछताछ की गयी।

पूछताछ में सामने आई चोरी की कहानी

पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम शैलेन्द्र कुमार मंडल (60) बताया। वह गोड्डा के सलमणी का रहने वाला है। पूछताछ में उसने आरपीएफ को बताया कि बीते गुरुवार शाम उसने बरहरवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सो रहे दो यात्रियों के पास से दोनों मोबाइल चोरी किये थे।

मोबाइल चोरी करने के बाद वह ट्रेन से तीनपहाड़ पहुंचा और स्टेशन के प्रतीक्षालय में बैठकर अपने घर गोड्डा जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान तलाशी अभियान में आरपीएफ की नजर उस पर पड़ी और वह पकड़ा गया।

बरहरवा ले गयी आरपीएफ

दोनों मोबाइल बरामद होने के बाद आरपीएफ आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बरहरवा ले गयी। मामले में बरामद मोबाइल के वास्तविक मालिकों की पहचान और अन्य कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

तलाशी अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के साथ एसआई जेके दुबे, हेड कांस्टेबल विजय लकड़ा, वीके यादव, अनिल कुमार और अजय कुमार समेत अन्य आरपीएफ कर्मी मौजूद रहे।

Loading

बरहरवा से मोबाइल चोरी कर भाग रहा था आरोपी, तीनपहाड़ में आरपीएफ ने दबोचा; बैग से मिले दो फोन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button