झारखंड समाचारपाकुड़
Trending

महाराजपुर के पास रेल पटरी से 20-30 मीटर दूर गंगा कटाव, रेलवे अलर्ट

दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द, छह एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला; बोल्डर डालकर कटाव रोकने का काम शुरू

Views: 40
0 0
Read Time:3 Minute, 32 Second

कोटालपोखर संवाददाता। तालझारी। मालदा रेल मंडल अंतर्गत साहिबगंज-तालझारी रेलखंड पर महाराजपुर रेलवे स्टेशन के समीप झुंझरी पुल के पॉल संख्या 219/32 के पास अचानक गंगा कटाव शुरू होने से रेल परिचालन की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया है। कटाव रेल पटरी से करीब 20 से 30 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

कटाव की सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों की टीम ने ट्रॉली के माध्यम से मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। स्थिति का जायजा लेने के बाद मालगाड़ी के माध्यम से बोल्डर मंगाकर कटाव वाले स्थान पर डालने का काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे की टीम लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है।

दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द

रेल पटरी की सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। अचानक ट्रेन रद्द होने की सूचना से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है।

महाराजपुर के पास रेल पटरी से 20-30 मीटर दूर गंगा कटाव, रेलवे अलर्ट

छह एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला गया मार्ग

सुरक्षा कारणों से अप-डाउन की छह एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड के टीआई नितिश कुमार के अनुसार जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, गया-हावड़ा एक्सप्रेस और भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस के अप और डाउन रूट को डायवर्ट किया गया है। इन ट्रेनों का परिचालन अब दुमका होकर किया जाएगा।

किउल-मालदा एक्सप्रेस साहिबगंज तक चलेगी

किउल-मालदा एक्सप्रेस का परिचालन साहिबगंज तक ही किया जाएगा। वहीं साहिबगंज-रामपुरहाट पैसेंजर और जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।

सभी स्टेशनों को दी गयी सूचना

रेलवे की ओर से परिचालन में बदलाव और ट्रेनों के रद्द होने की सूचना सभी संबंधित रेलवे स्टेशनों को भेज दी गयी है। इसका उद्देश्य यात्रियों को समय रहते ट्रेनों की स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराना है। अचानक परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे की टीम कटाव स्थल पर राहत कार्य के साथ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button