स्थानीय समाचार

गलत बिजली बिल और जले ट्रांसफार्मर की शिकायतों का होगा समाधान, प्रखंडों में लगेंगे कैंप

Views: 14
1 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

गलत बिजली बिल और जले ट्रांसफार्मर की शिकायतों का होगा समाधान, प्रखंडों में लगेंगे कैंप

लातेहार। गलत बिजली बिल और जले ट्रांसफार्मर की शिकायतों को लेकर अब उपभोक्ताओं को विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, लातेहार की ओर से जिले के सभी प्रखंडों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। कैंप में उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कराकर उसके समाधान की प्रक्रिया शुरू करा सकेंगे।

विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 28 सितंबर को बालूमाथ, 29 सितंबर को लातेहार, 30 सितंबर को मनिका, 1 अक्टूबर को हेरहंज और 3 अक्टूबर को बरियातू प्रखंड कार्यालय में कैंप लगेगा। वहीं 5 अक्टूबर को बरवाडीह, 7 अक्टूबर को गारू, 8 अक्टूबर को सरयू, 9 अक्टूबर को महुआडांड़ और 10 अक्टूबर को चंदवा में शिविर आयोजित किया जाएगा।

सभी प्रखंडों में कैंप का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। विभाग के अनुसार कैंप का मुख्य उद्देश्य गलत विद्युत विपत्र में सुधार और जले ट्रांसफार्मर से संबंधित शिकायतों का निराकरण करना है। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित तिथि पर संबंधित प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button