
घाघरा (गुमला), संवाददाता प्रेम कुमार साहू
घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकी बाबा धाम पुल के पास देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बॉक्साइट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा, जिससे चालक घायल हो गया और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार ट्रक बिमरला माइंस से बॉक्साइट लोड कर लोहरदगा की ओर जा रहा था। इसी दौरान देवकी बाबा धाम पुल के पास सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रक सीधे पुल के नीचे जा गिरा।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और चालक को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। राहत की बात यह रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई।

ट्रक मालिक के अनुसार वाहन नियमित रूप से बिमरला माइंस में चलता है और घटना अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुई।
![]()




