
लातेहार (बरवाडीह) संवाददाता :
बरवाडीह थाना क्षेत्र के अहीरपुरवा मोहल्ला निवासी एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस संबंध में थाना में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार (पिता– परमेश्वर राम) दिनांक 18 सितंबर 2026, शुक्रवार की संध्या करीब 6 बजे अपने घर से यह कहकर निकले थे कि वे अपने ससुराल जा रहे हैं। उनका ससुराल मनिका थाना क्षेत्र के पाल्हेया पंचायत अंतर्गत लोहराही गांव में है, जहां उनके ससुर महेंद्र भुइयां रहते हैं।

परिजनों के अनुसार, घर से निकलने के बाद से अब तक सूरज कुमार का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने ससुराल पक्ष से भी संपर्क किया, लेकिन वहां भी उनके पहुंचने की पुष्टि नहीं हो सकी। इससे परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
मामले को लेकर बरवाडीह थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और युवक की तलाश में जुट गई है।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सूरज कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 7061660031 पर सूचित करें, ताकि उन्हें सुरक्षित घर लाया जा सके।
![]()




