स्थानीय समाचार
Trending

स्वास्थ्य विभाग ने 13 लिपिकों का किया तबादला, 27 सितंबर तक नए स्थान पर योगदान का निर्देश

Views: 11
0 0
Read Time:3 Minute, 4 Second

स्वास्थ्य विभाग ने 13 लिपिकों का किया तबादला, 27 सितंबर तक नए स्थान पर योगदान का निर्देशलातेहार। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही जगह पर कार्यरत 13 लिपिकों का स्थानांतरण किया है। सिविल सर्जन कार्यालय, लातेहार से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने को कहा गया है।

जारी आदेश के मुताबिक करुणेश कुमार को सिविल सर्जन कार्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका, अजय कुमार यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लातेहार और रूपक कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल लातेहार भेजा गया है। वहीं संजय सिन्हा का तबादला अनुमंडलीय अस्पताल लातेहार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ किया गया है।

मुनेश्वर राम को सदर अस्पताल लातेहार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़, संजीत कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ से सिविल सर्जन कार्यालय तथा वृंदा गोप को बालूमाथ से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका भेजा गया है।

इसके अलावा जितेंद्र नायक को बालूमाथ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह, विनिता देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा से सिविल सर्जन कार्यालय, मनोहर प्रसाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका से चंदवा और श्रवण कुमार को बरवाडीह से सिविल सर्जन कार्यालय स्थानांतरित किया गया है।

अभिषेक कुमार को रेफरल अस्पताल गारू से सदर अस्पताल लातेहार तथा अमित कुजूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ से रेफरल अस्पताल गारू भेजा गया है।

आदेश में संबंधित कार्यालय प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरित कर्मियों का नए स्थान पर तीन दिनों के भीतर योगदान सुनिश्चित कराएं। तय समय में योगदान नहीं देने वाले कर्मियों को 27 सितंबर 2026 के अपराह्न से स्वतः विरमित माना जाएगा। स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button