झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

Pakud News

आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश, SIR प्रक्रिया में सक्रिय रहने को कहा

Views: 10
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

पाकुड़। जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से नेता को अवगत कराया। इसमें मुख्य रूप से बिजली, पेयजल, चापाकल, पीसीसी सड़क निर्माण और एमएमडीआर से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय हालात की जानकारी लेते हुए इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल पर विचार-विमर्श किया।

पाकुड़ कांग्रेस कार्यालय में आलमगीर आलम की बैठक, जनसमस्याओं और SIR पर हुई चर्चा

इसके अलावा बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान अनमैप मतदाताओं, सत्यापन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पात्र मतदाताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराने और किसी भी योग्य मतदाता को अनावश्यक परेशानी न होने देने का निर्देश दिया गया।

आलमगीर आलम ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आम लोगों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखें और स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएं।

Loading

पाकुड़ कांग्रेस कार्यालय में आलमगीर आलम की बैठक, जनसमस्याओं और SIR पर हुई चर्चा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button