तीरंदाजों को सशक्त करने के लिए हुआ एमओयू ,भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने की बड़ी पहल


जमशेदपुर : दिल्ली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में तीरंदाजी संघ और एमिटी विश्वविद्यालय के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया। यह समझौता भारतीय तीरंदाज़ों को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
इस MoU के तहत CHAMPS स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी, जिसका उद्देश्य सीनियर, जूनियर और पैरा तीरंदाज़ों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण व प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना है।
श्री मुंडा ने बताया कि इस पहल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हमारे खिलाड़ी केवल खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
यह स्कॉलरशिप खेल और शिक्षा के समन्वय का नया आदर्श स्थापित करेगी।
![]()




