बोरियो-बोआरीजोर मुख्य सड़क पर हादसा, तेज रफ्तार मिनी ट्रक पेड़ से टकराई, चालक-उपचालक गंभीर
Jharkhand News

बोरियो संवाददाता । बोरियो-बोआरीजोर मुख्य सड़क पर दनवार गांव के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में चालक और उपचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
भागलपुर से राजमहल जा रहा था ट्रक
प्राप्त जानकारी के अनुसार 407 मिनी ट्रक भागलपुर से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर राजमहल की ओर जा रहा था। इसी दौरान दनवार गांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।

हादसे में ट्रक चालक रविन्द्र यादव (47) और उपचालक कृष्णा यादव (27), दोनों निवासी भागलपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार, फिर रेफर
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बोरियो पहुंचाया गया। यहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. सुदामा कुमार ने प्राथमिक उपचार किया।
घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को एक बार फिर उजागर करता है।
![]()




