स्थानीय समाचार
Trending

बेटी के जन्म पर पौधा लगाने की अपील, पोषण वाटिका के लिए भी किया प्रेरित

Views: 13
0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

बेटी के जन्म पर पौधा लगाने की अपील, पोषण वाटिका के लिए भी किया प्रेरित

लातेहार। बेटी के जन्म की खुशी को एक पौधे से जोड़ने और घर-घर पोषण वाटिका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को जिला कार्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। पोषण माह और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप कुमार और उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने फलदार पौधे लगाए।

पौधारोपण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि बेटी के जन्म पर पौधा लगाने की परंपरा शुरू होने से समाज में बेटियों के प्रति सम्मान का भाव बढ़ेगा। साथ ही लगाए गए पौधे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण का आधार बनेंगे। उन्होंने लोगों से बेटियों के जन्म को पौधारोपण से जोड़ने की अपील की।

कार्यक्रम में पोषण के मुद्दे पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि घर के आसपास छोटी जगह में भी पोषण वाटिका तैयार की जा सकती है। इसमें फल और हरी सब्जियां उगाकर परिवार अपने भोजन में पौष्टिक आहार शामिल कर सकते हैं। इससे बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने मौजूद आंगनबाड़ी सेविकाओं को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने पोषण माह के दौरान अधिक से अधिक परिवारों को पौधारोपण और पोषण वाटिका से जोड़ने पर बल दिया।

मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता कुमारी, महिला पर्यवेक्षक अनीता कुमारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं और लाभुक मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button