गोमिया
Trending

नर सेवा ही नारायण सेवा है : राजकुमार यादव ने पेश की मानवता की मिसाल

Gomiya news

Views: 9
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second

अजीत नारायण प्रसाद की रिपोर्ट,

गोमिया (बोकारो)। नर सेवा ही नारायण सेवा है, इस संदेश को चरितार्थ करते हुए गोमिया के समाजसेवी राजकुमार यादव ने शनिवार की देर रात एक असहाय व्यक्ति की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की।

जानकारी के अनुसार, गोमिया प्रखंड अंतर्गत गोमिया-बोकारो नदी पुल मुख्य मार्ग पर शनिवार की मध्यरात्रि राजकुमार यादव अपने साथी आकाश कुमार के साथ पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधव लाल सिंह के आवास से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे स्थित एक निर्माणाधीन मकान में रह रहे एक असहाय व्यक्ति पर पड़ी।

नर सेवा ही नारायण सेवा है : राजकुमार यादव ने पेश की मानवता की मिसाल

व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए राजकुमार यादव ने तत्काल मानवीय पहल की और उसके लिए भोजन एवं पानी की व्यवस्था कराई।

इस संबंध में राजकुमार यादव ने बताया कि जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सेवा करने की प्रेरणा उन्हें अपने आदरणीय गुरु स्वर्गीय माधव लाल सिंह से मिली है। उनके गुरु हमेशा दीन-दुखियों और जरूरतमंदों की सेवा करने की सीख दिया करते थे। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है और हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

राजकुमार यादव की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। लोगों ने उनके सेवा भाव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की मानवीय पहल समाज में दूसरों की मदद करने की प्रेरणा देती है।

Loading

नर सेवा ही नारायण सेवा है : राजकुमार यादव ने पेश की मानवता की मिसाल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button