लातेहार में JTET परीक्षा शुरू | 18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा | DC-SP ने संभाला मोर्चा
कड़ी सुरक्षा के बीच JTET परीक्षा शुरू, 18 केंद्रों पर प्रशासन की विशेष नजर

राजेश कुमार की रिपोर्ट,
लातेहार: जिले में रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

लातेहार जिले में परीक्षा के लिए कुल 18 केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की विशेष नजर है। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन का जायजा ले रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर तैनात पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की हैं।
![]()



