पाकुड़
Trending

हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने आधी रात मचाया तांडव, तीन क्रेशरों में लाखों की चोरी

हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने आधी रात मचाया तांडव, ट्रांसफार्मर से तांबे के तार,सीसीटीवी और बैटरियां ले गये

Views: 24
0 0
Read Time:3 Minute, 58 Second

 निशांत कुमार सानू की रिपोर्ट,

पाकुड़ संवाददाता।महेशपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन क्रेशर इकाइयों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। हथियारों से लैस तीन-चार नकाबपोश बदमाशों ने पहले गार्ड को बंधक बनाया, फिर बेखौफ होकर क्रेशर परिसरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ट्रांसफार्मर से तांबे के तार, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और वाहनों की बैटरियां समेत करीब दो से तीन लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गये। एक ही रात तीन क्रेशरों में चोरी की घटना से संचालकों में दहशत है।

मामले को लेकर पश्चिम बंगाल के नलहट्टी निवासी बदरूजमान ने महेशपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। आवेदन के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे तीन-चार अज्ञात अपराधी मेसर्स वासुदेव बनर्जी क्रेशर के गार्ड प्रधान बेसरा के पास पहुंचे। सभी ने अपने चेहरे गमछे से ढक रखे थे। उनके हाथों में तलवार, चाकू और डंडे थे। बदमाशों ने गार्ड को अपने कब्जे में लेकर गार्ड रूम में बंद कर दिया। अपराधी आपस में बांग्ला और हिंदी में बातचीत कर रहे थे। सुबह एक मजदूर ने गार्ड रूम का दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद गार्ड ने घटना की जानकारी क्रेशर संचालक को दी।

हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने आधी रात मचाया तांडव, तीन क्रेशरों में लाखों की चोरी

ट्रांसफार्मर तोड़ तांबे के तार निकाले

सूचना मिलने पर बदरूजमान अपने बेटे मो. रफी के मेसर्स दाता स्टोन क्रेशर पहुंचे। वहां जांच करने पर पता चला कि चोरों ने ट्रांसफार्मर को नीचे उतारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और उसमें से तांबे के तार निकाल लिये। इसके अलावा इलेक्ट्रिक रूम से डीवीआर और सीसीटीवी कैमरे भी खोल लिये गये। क्रेशर परिसर में खड़ी गाड़ी की तीन बैटरियां भी गायब थीं।

बगल के दो क्रेशरों में भी की चोरी

बदमाशों ने मेसर्स दाता स्टोन के अलावा आसपास की दो अन्य क्रेशर इकाइयों को भी निशाना बनाया। मेसर्स कृष्णा स्टोन वर्क्स के इलेक्ट्रिक रूम में घुसकर पैनल बोर्ड में लगे तांबे के तार काट लिये गये। इसके मालिक असीम दास हैं। वहीं, मधुसूदन रविदास के करीब पांच वर्षों से बंद पड़े क्रेशर में भी चोरी की गयी। वर्तमान में इस क्रेशर की देखरेख संजीव मिश्रा कर रहे हैं। यहां लगे ट्रांसफार्मर से तांबे के तार निकालने के साथ परिसर में खड़ी गाड़ी की तीन बैटरियां भी चोरी कर ली गयीं।

दो से तीन लाख की संपत्ति का नुकसान

तीनों क्रेशर इकाइयों से चोरी गये सामानों की अनुमानित कीमत दो से तीन लाख रुपये बतायी गयी है। बदरूजमान के लिखित आवेदन पर महेशपुर थाना में बीएनएस की धारा 309(4) के तहत थाना कांड संख्या 181/2026, दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button