साहिबगंज:राजमहल के बुधवारिया गांव में 9 वर्षीय अनुज की जल्ला में डूबने से मौत
Sahibganj news

कोटालपोखर संवददाता ।: राजमहल थाना क्षेत्र के बुधवारिया गांव में बुधवार को जल्ला में डूबने से 9 वर्षीय किशोर अनुज कुमार की मौत हो गई. वह गांव निवासी संजय मंडल का पुत्र था. जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे अनुज घर से लगभग 200 मीटर दूर जल्ला (झील) पर खेत के किनारे पैर धो रहा था.

चप्पल पकड़ने में फिसला पैर
इसी दौरान उसका चप्पल पानी के गहरे हिस्से में बह गया. चप्पल पकड़ने की कोशिश में उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया. किशोर को डूबते देख आसपास के ग्रामीणों ने जल्ला में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला. बाहर निकालने तक किशोर मूर्छित हो चुका था.
अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में किशोर को मूर्छित अवस्था में राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले गए. वहां इलाज कर रहे डॉक्टर सादिक अंसारी ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना से गांव में पसरा मातम
किशोर की मौत की घटना से क्षेत्र में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
![]()




